आजमग़ढ़ :
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। जनपद के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है, मुबारकपुर में मिले कोरोना पॉजीटिव तीन तब्लीगियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है। हालांकि, इसे मुकम्मल तब माना जाएगा जब एक और जांच रिपोर्ट राहत देने वाली होगी। इससे पीजीआई चक्रपान पुर में उत्साहित डॉक्टर कारोना के चारों मरीजों की पूरी तन्मयता से इलाज कर रहे हैं। जिले से भेजी गई अब तक के 96 नमूनों में 83 की आई रिपोर्ट में चार पॉजिटिव एवं 79 रिपाेर्ट निगेटिव रही, वही 13 की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
चार पॉजिटिव में एक व्यक्ति तब्लीगियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ था। सीएमओ डा. एके मिश्रा ने बताया कि निगेटिव को हम बहुत तवज्जो नहीं दे रहे। एक और रिपोर्ट निगेटिव आएगी तो वो हमारे लिए सुखद रहेगा। प्रभावित इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। मुबारकपुर में कोराेना वायरस संक्रमितों की तलाश में 64 टीमें लगी हैं। डल्यूएचओ के मानक के अनुसार डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य चल रहा है।