मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त फल मंडी का थोक व्यापारी है।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अजमतगढ़-जीयनपुर रोड़ पर स्थित फल मंडी के पास चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गाड़ी सहित गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर बाजार निवासी सतीश सोनकर पुत्र स्वर्गीय वासुदेव सोनकर निवासी समता नगर थाना जीयनपुर को मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह 5:10 बजे के करीब 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया की जब से लाँकडाउन लागू हुआ है। तब से चोरी-छिपे अवैध शराब की बिक्री जीयनपुर फल मंडी से किया जा रहा था। जिसकी शिकायत कई बार मिला जिसको देखते हुए हमने एसएसआई मदन पटेल व मुकेश सिंह को लगाया तो वही जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि यूपी 50 बी एच 36 36 इनोवा गाड़ी से अवैध शराब सतीश सोनकर द्वारा फल मंडी में बिक्री के लिए लाया जा रहा है। सुचना के आधार पर तत्काल हमराहियों के साथ फल मंडी में पहुंचते ही गाड़ी सहित 4 पेटी अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त के गाड़ी से बरामद 02 पेटी मैकडॉवेल 24 बोतल व 2 पेटी 8pm पीएम हाफ 48 बोतल अभियुक्त के गाड़ी से बरामद किया गया। जिसके विरुद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन व आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा अपराध संख्या 110/2020 धारा 188/269 भादवी व 60 एक्साइज एक्ट व 207 एम बी एक्ट के तहत गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई मदन पटेल, चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ हरेंद्र यादव, मुकेश सिंह, अंकुर सिंह, आशीष मिश्रा, गोल्डी पांडे, पूजा यादव आदि रहे।