Breaking News

जनपद में 770278 प्रचलित राशन कार्ड के सापेक्ष 679715 राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क चावल का वितरण किया गया है, अभी भी चावल वितरण जारी है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 अप्रैल-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 05 किग्रा निःशुल्क चावल वितरित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र ने बताया कि अबतक जनपद में 770278 प्रचलित राशन कार्ड के सापेक्ष 679715 राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क चावल का वितरण किया गया है। इसी के साथ ही प्रचलित राशन कार्डाें के सापेक्ष 16476.800 मी0टन आवंटित चावल के सापेक्ष 15181.16 मी0टन चावल का वितरण किया जा चुका है। उन्होने बताया है कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निःशुल्क चावल का वितरण किया जा रहा है।

और नया पुराने