Breaking News

पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र यथा सम्भव कोषागार की ई-मेल अथवा व्हाट्सअप नम्बर 8765923587 पर स्कैन करके भेजें।: मुख्य कोषाधिकारी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 अप्रैल-- मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने बताया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार को रोकने के लिए शासन द्वारा पूरे जनपद में लाकडाउन के कारण जिन पेंशनरों द्वारा माह मार्च 2020 एवं अप्रैल 2020 में जीवित प्रमाण पत्र जमा किया जाना था, उनके द्वारा जीवित प्रमाण पत्र न जमा करने की दशा में उपरोक्त माह का पेंशन कम्प्यूटर द्वारा स्वतः रोक दिया जायेगा। उन्होने कहा है कि पेंशनरों द्वारा जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र यथा सम्भव कोषागार की ई-मेल जवं्रं/दपबण्पद पर अथवा व्हाट्सअप नम्बर 8765923587 पर स्कैन करके भेजें। 





और नया पुराने