मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ 12 अप्रैल 2020 -- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जनपद के नगरक्षेत्र में 9 स्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 21 स्थानों को विशेष सावधानी क्षेत्र चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने विशेष सावधानी क्षेत्र के अन्तर्गत सरायमीर व महुला का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि सरायमीर व महुला विशेष सावधानी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों/ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व स्थानीय कोरोना वारियर्स द्वारा सघन डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि विशेष सावधानी क्षेत्र में उप जिलाधिकारियों द्वारा एमओआईसी के द्वारा सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आमजनता से अपील किया है कि आमजन सर्वे टीम को सही जानकारी उपलब्ध कराये, कुछ छुपाये नही। जिससे सर्वे की रिपोर्ट के माध्यम से शुद्ध डाटाबेस तैयार किया जा सके और कोरोना माहमारी पर सफलता पायी जा सकें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सरायमीर के ग्राम जगदीशपुर के कृषि क्षेत्र में गेंहू के कटाई व मड़ाई के किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि कृषकों द्वारा फसल की कटाई व मड़ाई के दौरान सोशल डिसटेन्सिंग का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होने कृषकों से अपील किया है कि फसल की कटाई व मड़ाई के दौरान मुुुॅह पर गमछा या मास्क जरूर लगाये।