Breaking News

सवरूपुर कोटेदार पर गरीबो का 52 कुंतल राशन के गबन का मुकदमा दर्ज।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

शुक्रवार को जांच करने पहुंचे तो कोटेदार हो गया था फरार।

दुकान को सील कर सवरूपुर की दुकान रामपुर एव चंगईपुर की दुकान को धुसवा में कर दिया गया अटैचमेंट।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत सवरूप पुर ग्राम पंचायत के कोटेदार हरीश राम की दुकान पर ग्रामीणों की शिकायत पर सप्लाई इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार द्वारा जांच कर दुकान को सील कर दिया गया था। कोटेदार द्वारा लगभग 52 कुंतल खाद्यान्न गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को जब सप्लाई स्पेक्टर अपने दल बल के साथ सुबह 7:00 बजे सवरूपुर के कोटेदार के यहां पहुंचे तो वह मौके से फरार हो गया था। जिस पर उन्होंने गांव में मिले सरकारी गले को मिलान करने के बाद गोदाम को सीज कर दुकान को सीज करते हुए समरूप पुर के कोटे की दुकान को रामपुर ग्राम पंचायत एवं चंगाईपुर के कोटेदार की दुकान दूसरा गांव में अटैच कर दिया गया था एवं ग्राम प्रधान को देखरेख में दोनों ही कोटेदारों को गल्ला सुपुर्द करते हुए यह निर्देश दिया गया था कि इस गले को तब तक वितरित नहीं किया जाएगा जब तक उच्चाधिकारियों का निर्देश जारी न किया जाए।रविवार को जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद कोटेदार पर 35 बोरी चावल और 68 बोरी गेहू सरकारी खाद्यान जो गरीबो में वितरित करने के लिए उठान की गई थी उसे गबन कर दिया गया सवरूपुर प्रधान महेश यादव एव चंगई पुर प्रधान चन्द्रशेखर सिंह की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी ने सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा जांच कराई गई।जिसके बाद रविवार को सप्लाई इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।कोतवाल गजानंद चौबे ने कहा कि सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

और नया पुराने