Breaking News

कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए उपजिलाअधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

सरायमीर(आज़मगढ़)सरायमीर नगर पचायत कार्यलय पर कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए उप जिलाअधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई।
इस बैठक में उप जिला अधिकारी निजामाबाद  ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्ड में साफ सफाई स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन कराने हेतु निर्देशित किया और इसके साथ ही साथ डोर टू डोर सर्वे कराकर यह सुनिश्चित करना है कि कोई व्यक्ति बुखार खांसी सर्दी सांस लेने में तकलीफ एलर्जी से पीड़ित तो नहीं है ऐसे लोगों का जांच कराकर क्वारेटाइन  की कार्यवाही की जाये उप जिला अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नगर पंचायत के कर्मचारियों के माध्यम से यह कार्य किया जाना है आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को मार्क्स लगाने को दिया गया।
सरायमीर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव और  ब्लाक मिर्जापुर स्वास्थ्य केंद्र के डॉ प्रवीण कुमार चौधरी व लेखपाल पंकज राय सभासद गण वार्ड के सम्मानित मौलाना एवं मौलवी भी उपस्थित थे सभी लोगों ने कोरोना के  संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अपना सहयोग देने के लिए संकल्प  लिए
और नया पुराने