मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में हैदराबाद से चला मजदूरों का जत्था शनिवार को अंजान शहीद बाजार में पहुंचकर आराम करने लगा ।जहां लोगों ने उनकी मदद की और नाश्ता पानी नाश्ता पानी कराने के बाद उन्हें घर के लिए रवाना किया।
वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद से 20 दिहाड़ी मजदूर जोकि ईसीएल नागा राम हैदराबाद में बिल्डिंग मटेरियल में काम करते थे। जो 10 अप्रैल को हैदराबाद से हाईवे पकड़कर अपने घर गोरखपुर के लिए रवाना हुएउसके पूर्व सुबह में भी एक दर्जन मजदूर जयपुर से देवरिया जाते हुए जीयनपुर बाजार में मिले।
वही लगभग 18 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए या 20 मजदूरों का पूरा जत्था सामान लिए हुए अंजान शहीद बाजार में मिला जहां लोगों ने पानी नाश्ता आदि की व्यवस्था की ।वहां से वह गोरखपुर के पीपीगंज निवासी बढ़या गंज के लिए निकले हैं जो एक ही गांव के सारे मजदूर हैं जिनमें विजय गोलू आकाश राहुल गोविंद रवि संजय लव कुश सत्यजीत बेचन साहनी अनिरुद्ध विष्णु साहनी आदि मजदूर रहे ।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार तो पूरी व्यवस्था दे रही है मजदूरों के लिए पर हैदराबाद की सरकार और लोकल लोग जो राशन और पैसा साग सब्जी दिया जा रहा है वह हम मजदूरों तक नहीं मिल पा रहा है।पहले वह अपने लोगों को दे रहे हैं उसके बाद अगर बच रहा है तो एक दो लोग बाहरी मजदूर पा जा रहे हैं ।खाने की विकट समस्या है जिसकी वजह से हम लोगों ने घर के लिए रवाना हो लिए इस दौरान मजदूरों के पांव काफी खुले हुए थे और थके हताश मजदूर दिखाई दे रहे थे ।