Breaking News

प्रधान संघ ने ब्लॉक पर बैठक कर मनरेगा के कार्यो का बहिष्कार का लिया निर्णय।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया अंतर्गत शनिवार को प्रधान संघ की बैठक आहूत की गई।बैठक के दौरान जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। वहीं बैठक के उपरांत ब्लॉक के लिपिक को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रधान संघ लौहर यादव ने कहा कि जिस तरह से प्रधानों को लॉक डाउन के दौरान प्रताड़ित किया जा रहा है और फर्जी मामले लेकर एक पक्षी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। ऐसी स्थिति में हम प्रधान संघ के लोग मनरेगा के कार्यों का जब तक बहिष्कार करेंगे जब तक प्रशासन के कानों तक जूं नहीं रेंगेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए समस्त प्रधान मनरेगा के कार्यों का बहिष्कार करेंने का निर्णय लिया जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोई भी प्रधान मनरेगा के कार्यो को नहीं कराएगा। वही प्रधान संघ ने विभिन्न मांगे रखी जिसमें मजदूरों की दैनिक मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन एवं 8 घंटे कार्य करने की बात कही गई तो मजदूरों का कार्य का भुगतान 1 सप्ताह के अंदर अनिवार्य करने की मांग की गई। प्रधानों के ऊपर कोई कार्यवाही करने से पूर्व नोटिस अथवा जांच प्रक्रिया अपनाकर सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए। प्रधानों के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल रुप से वापस लिए जाने की मांग प्रधान संघ ने करते हुए ब्लॉक के वरिष्ठ लिपिक राजेश्वर को ज्ञापन सौंपकर मांग की। वही बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान संघ रामशरन यादव ब्लॉक अध्यक्ष हरैया ने कहा कि हम सब सर्वसम्मति से यह निर्णय लेते हैं कि मनरेगा के कार्यों का तब तक बहिष्कार किया जाएगा जब तक प्रधानों की ऊपर एक पक्षी कार्रवाई बंद नहीं की जाती एवं उत्पीड़न को हम प्रधान संघ के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे लॉकडाउन समाप्त होने के बाद हम अपनी मांगों को रखते हुए बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं। इस दौरान लौहर यादव,रामशरन यादव,ओम प्रकाश सिंह पटेल, सुभाष यादव,प्रभाकर सिंह,सुभाष सिंह पटेल,हरकेश यादव, रामनिवास यादव,रविंद्र चौहान,रामजन्म यादव, अशोक लाल यादव, रामजनम यादव आदि रहे।
और नया पुराने