Breaking News

महिला कोटेदार के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

विस्तृत।

स्टॉक कम होने पर सप्लाई स्पेक्टर ने दर्ज कराया जीयनपुर थाने पर मुकदमा।

सगड़ी। 
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के टेकनगाढा के महिला कोटेदार के विरुद्ध खाद्यान्न चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। 
टेकनगाढा ग्राम सभा में सस्ते गल्ले की दुकान की शिकायत नोडल अधिकारी अजय कुमार सिंह ने की जिस पर उप जिलाधिकारी सगड़ी जाँच के उपरांत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया । 
जानकारी के अनुसार टेकनगाढा ग्राम सभा की कोटेदार विद्यावती देवी पत्नी गोपाल द्वारा राशन वितरण ना किए जाने पर राजेश कुमार यादव ग्राम विकास अधिकारी अजमतगढ़ व नोडल अधिकारी अजय कुमार सिंह की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी व खाद्य पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र यादव ने पहुंचकर जांच की प्रथम दृष्टया सस्ते गल्ले की दुकान से लगभग 57 कुंतल राशन स्टाक में कम पाया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सप्लाई इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्टॉक कम पाए जाने पर  मुकदमा दर्ज कराने का  आदेश पर सप्लाई स्पेक्टर बीरेन्द्र यादव ने जीयनपुर थाने पर  तहरीर दी जिस पर 3 / 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर पुलिस कोटेदार की तलाश में जुटी हुई है।

और नया पुराने