आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 25 अप्रैल-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों की 25628 संख्या है, जिसमें से 20181 श्रमिकांे के खाते में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) महामहारी दैवीय आपदा हेतु आर्थिक सहायता के दृष्टिगत भरण-पोषण हेतु 1000 रू0 भेजा जा चुका है। लेकिन अभी भी 5447 पंजीकृत श्रमिकों के बैंक खाते न होने के कारण नही भेजा गया है। इनके खाते उपलब्ध कराने के लिए ग्राम सचिवों को निर्देश दिये गये हैं। तत्पश्चात् उक्त 5447 पंजीकृत श्रमिकों के बैंक खाते में 03 दिन के अन्दर भरण-पोषण हेतु रू0 1000 की धनराशि भेज दी जायेगी।
आगे जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं उप श्रमायुक्त को निर्देश दिये कि अभी जो ऐसे श्रमिक हैं, जिनका नवीनीकरण कराया जाना है, उनका भी जल्द से जल्द नवीनीकरण कराकर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जनपद में 25000 ऐसे श्रमिक हैं, जिनका पंजीकरण समाप्त हो चुका है, इनके पुनः पंजीकरण के लिए ग्राम सचिव को निर्देश दिये गये कि श्रमिकों के ग्रामों में जाकर यह प्रमाण पत्र लें कि श्रमिकों द्वारा 01 वर्ष में 90 दिन कार्य पूर्ण कर लिये हों और उनसे निर्धारित पंजीकरण शुल्क श्रम विभाग में जमा कर पंजीकरण करायें, जिससे उनको लाभ मिल सके।