Breaking News

रमजान के पहले दिन,घरों में पढ़ी गयी नमाज।

लखीमपुरखीरी।

रिपोर्ट: पंकज शुक्ला

पवित्र रमजान के महीने मे रोजा रखने से होती है हर मुराद पूरी,सलमान रजा ।

गोला गोकर्णनाथ खीरी । रमजान के मुक्दश माह के पहले दिन कस्बे के रोजदारों ने घरों में रह कर नमाज पढ़ अमन में अमन शांति की दुआं मांगी।
रमजान माह के पहले दिन कस्बे के सभी रोजदारों ने अपने अपने घरों में रहा कर नमाज पढ़ी तथा सभी की जुबान पर चल रही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निजात दिलाने के लिए दुआएं मांगी ।कस्बा निवासी मौलाना सलमान रजा ने बताया कि कस्बे के सभी लोगों ने घरों में रह कर  पांच वक्त की नमाज व नफरी इबादते पढ देश में चल रही महामारी कोरोना से निजात पाने के लिए दुआएं मांगी है।तथा मौलाना सलमान रजा ने कहा कस्बे के सभी लोगों से अपील की है कि किसी को सदका खैरात देते समय फोटो न खिचवाये तथा किसी को दिली तकलीफ न दे और अपने मुल्क में रहने सभी लोगों की सलामती की दुआं मांगे।इतना ही नहीं मौलाना ने पत्रकारों को जानकारी देते हुये बताया कि हम सब लोग अपनी अपनी दुआ मे कोरोना की बीमारी से उपर बाले से निजात दिलाने की इबादत करे साथ हीं रमजान के मुकद्दस महीने  मे हिन्दूस्तान के सारे मुसलमान रोज़ा रखकर अमन की सलामती की दुआओ के साथ साथ मुस्क पर आये हुये कोरोना के कहर से सभी हिन्दुस्तान की अवाम को सलामत रक्खें ।
और नया पुराने