Breaking News

विश्व मलेरिया दिवस की दी गई जानकारी।

लखीमपुरखीरी।

रिपोर्ट: वीर सिंह

गोला गोकर्णनाथ खीरी ।

25 अप्रैल को मलेरिया जैसे गंभीर बीमारी पर काबू पाने के लिए विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य मलेरिया से लोगों को जागरूक और उनकी जान की रक्षा करना है.  भारत 'मलेरिया उन्मूलन’ कार्यक्रम 2016 मे प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया था। और यह आह्वान किया कि 2030 तक मलेरिया को जड़ से समाप्त कर का संकल्प है। कृषक समाज इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया की मलेरिया एक प्रकार के परजीवी प्लाजमोडियम से फैलने वाला रोग है. जिसका वाहक मादा एनाफिलीज मच्छर होता है प्लाज्मोडियम एक प्रकार का परजीवी प्रोटोजोआ है. जब संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है तो संक्रमण फैलने से उसमें मलेरिया के लक्षण दिखाई देने लगते हैं मलेरिय ठंड देकर बुखार , सिददर्द उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं . मच्छर जनित बीमारियां से हर साल मृत्यु बढ़ रही है  इसलिए जागरूक होने की अत्यंत आवश्यकता है। 
और नया पुराने