Breaking News

जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार लालगंज में लेखपालों के साथ बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 24 अप्रैल-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में जरूरतमंदों को सहायता दिये जाने हेतु जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार लालगंज में लेखपालों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति जिनके पास आधार कार्ड, बैंक खाता व राशन कार्ड नही है, उनका आधार कार्ड, बैंक खाता एवं राशन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें एवं उनको तबतक खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करायें, जबतक तहसील स्तर से खाद्यान्न न मिलने लगे।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने लेखपालों को यह भी निर्देश दिये कि दिहाड़ी मजदूर, भूमिहीन मजदूर, मनरेगा जाबकार्ड धारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, भूमिहीन शिल्पकार व ऐसे व्यक्ति जिनके पास एक एकड़ से कम जमीन है एवं पेंशन के लाभार्थियों की सूची बनाना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही बनाये गये सूची के अनुसार जरूरतमंद व्यक्तियों को खाद्यान्न वितरण करायें, तथा साथ ही आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर एसडीएम लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार लालगंज सहित समस्त लेखपाल उपस्थित रहे। 

और नया पुराने