Breaking News

राशन वितरण में गड़बड़ी, कोटेदार गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 अप्रैल-- कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में जनपद के जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है, जिसमें खाद्यान्न वितरण ठीक न किये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने पाया कि ग्राम शिवपुर के कोटेदार छेदी पटेल व ग्राम महरूपुर के कोटेदार ओम प्रकाश द्वारा खाद्यान्न वितरण मे अनियमितता की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम शिवपुर के कोटेदार छेदी पटेल व ग्राम महरूपुर के कोटेदार ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

और नया पुराने