Breaking News

अण्डा एवं मीट का सेवन बिना किसी डर भय से करें: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 अप्रैल-- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीके सिंह ने कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रचारित अफवाहों के कारण अण्डा एवं चिकेन में प्रोटीन की महत्ता के बारे में जन सामान्य को अवगत कराया है कि वल्र्ड एनिमल हेल्थ आर्गनाईजेशन (OIE) के अनुसार नोवेल कोराना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण मानव से मानव में होता है। विश्व में अभी तक कहीं से भी पोल्ट्री से मानव में संक्रमण की सूचना प्राप्त नहीं हई है। पोल्ट्री एवं अण्डा सहित अन्य पोल्ट्री उत्पादों का उपभोग पूरी तरह से सुरक्षित है। जैसा कि आवश्यक खाद्य एवं रसद सामग्रियों के अन्तर्गत चिकेन अण्डा एवं मीट को भी चिन्हांकित किया गया है। 
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जनपद के समस्त कुक्कुट पालकों, उपभोक्ताओं एवं जनमानस को सूचित किया है कि पोल्ट्री उत्पादों चिकेन, अण्डा एवं मीट का सेवन बिना किसी डर भय से करें, जिसके उपभोग से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस सम्बन्ध में उन्होने यह भी बताया है कि विक्रेता एवं उपभोक्तागण आपसी समन्वय एवं सामन्जस्य स्थापित कर सोशल डिस्टेसिंग सेनिटाइजेशन तथा लाक डाउन के नियमों का पालन करते हुए होम डिलवरी की सुविधा से आपस में लाभान्वित हो सकते हैं ।

और नया पुराने