आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी
आजमगढ़ 08 अप्रैल-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया है कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) के दृष्टिगत लाकडाउन प्रचलित है, फिर भी दवा की दुकानों, बैंक में, कोटेदार, कृषि (बजी/उर्वरक) संबंधित दुकानों पर भीड़ दिखाई पड़ती है, जो कि सोशल डिस्टेन्सिंग के दृष्टिगत उचित नही है, जिससे संक्रमण की सम्भावना बनी रहती है।
उन्होने कहा कि इस सम्बन्ध में व्यक्तियों के खड़े होने के लिए कम से कम एक मीटर पर गोले बना दिये जायें, सभी स्थानों पर एक सूचना चस्पा करायी जाय, जिसमें कोविड-19 जैसी महामारी से जागरूक करने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेन्सिंग एवं मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। टोकन सिस्टम किया जाये, जिसके अन्तर्गत संबंधित मैनेजर, प्राइवेट डाक्टर/प्रैक्टिशनर, कोटेदार, दवा विक्रेता, उर्वरक/बीज विक्रेता तथा मूल समर्थन योजना के अन्तर्गत चयनित गेहुॅ क्रय केन्द्र प्रभारी आदि किसी कर्मचारी को लगाकर प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर आने वाले व्यक्तियों को टोकन दे दिये जायें एवं आने वाले व्यक्ति को निर्देशित कर दिया जाय कि वह सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए कम से कम 01 मीटर की दूरी पर बैठे। जब उनकी बारी आयेगी तो उनको बुलाया जायेगा।
उक्त निर्देश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करायें। किसी भी स्थिति में भीड़ न लगने पाये। इसके लिए संबंधित प्रभारी/कर्मचारी उत्तरदायी होंगे।