मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ।
आजमगढ़ रविवार 26 अप्रैल -- वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा योजना की प्रगति समीक्षा में पाया गया कि विकास खण्ड हरैया, पल्हनी एवं अजमतगढ़ में कोविड-19 महामारी के संक्रमण के बचाव हेतु शासन के निर्देशानुसार गरीब परिवारों को रोजगार की उपलब्धता के सम्बन्ध में कार्य प्रारम्भ की स्थिति असंतोषजनक है।
जिसके लिये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी पल्हनी श्रीमती रूपम उपाध्याय, हरैया व अजमतगढ़ इरसाद अहमद को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।
इसी केे साथ ही उक्त ब्लाको के तीन-तीन सबसे खराब प्रगति वाले ग्रामों के ग्राम रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति के लिये नोटिस दिए गये तथा एक सप्ताह में जवाब प्राप्त कर सन्तोषजनक न पाये जाने की स्थिति में उनकी सेवा समाप्ति की जायेगी।
उक्त विकास खण्डों में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शशिभूषण सिंह, योगेश कुमार और सुनील को इस योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य प्रारम्भ कराये जाने में अपेक्षित रुचि न लिये जाने के कारण कारण बताओ नोटिस निर्गत की गयी है।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में कार्यरत तकनीकी सहायकों में से जिनकी सबसे खराब प्रगति है ऐसे एक-एक तकनीकी सहायक को चिन्हित करते हुए उनकी सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।