Breaking News

डीआईजी ने पुलिस लाइन में आरक्षी/रिक्रूट आरक्षियों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक किया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। डी0आई0जी0 आजमगढ परिक्षेत्र, सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन में आरक्षी/रिक्रूट आरक्षियों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक किया गया व सोशल डिस्टेन्सिंग को अच्छी तरह से बनाये रखते हुए योगाभ्यास कराया गया। डी0आई0जी0 आजमगढ़, परिक्षेत्र द्वारा आरक्षियों/रिक्रूट आरक्षियों को योग के विभिन्न प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, कपालभांति, भ्रष्तिका, विरेचन, भ्रामरी आदि कराया गया। इसी कड़ी में जवानो को फिट रखने व इम्युन सिस्टम फिट रखने के लिए सूर्य नमस्कार आसन भी कराया गया। उक्त योगाभ्यास में परिक्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया। डी0आई0जी0 आजमगढ़ परिक्षेत्र, सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा प्रशिक्षुओं को बैरक एवं अपने आस पास साफ-सफाई रखने के लिए उत्प्रेरित किया गया तथा उन्हे यह बताया गया कि सजगता ही एक मात्र उपाय है तथा आप आपस में सोशल डिस्टेन्सिंग को बनाये रखे,  हाथ गन्दे ना दिख रहे हो तो भी समय-समय पर अच्छी तरह कम से कम 30 सेकेन्ड साबुन से धुले, सेनेटाइजर का प्रयोग करें तथा मास्क अनिवार्य रूप से लगायें। साथ ही इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से गर्म पानी का प्रयोग अपने दैनिक पेय में जरूर करें तथा हेल्दी डाइट लेने में साथ-साथ योग का विशेष रूप से अभ्यास करें।
और नया पुराने