चंदौली।
ओ पी श्रीवास्तव
जनपद चंदौली में कोविड-19 के संक्रमण से निजात एवं बचाव में लगाये गए सरकारी कर्मचारियों एवं आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पूर्ति किये जाने के दौरान पुलिसिया कार्रवाई का मामला दो दिनों पूर्व सुर्खियों में छाया रहा। जिसको संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी ने लाकडाउन के दौरान पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायत और तहसील कर्मियों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में लगाये गए लोगों की ड्यूटी के दौरान पुलिस द्वारा गाड़ियों के चालान न काटने को एडवाइजरी जारी कर दी है।
बता दें कि पिछले दिनों पुलिस द्वारा कई राजस्व कर्मियों की गाड़ियों का चालान काट दिया गया था। इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम प्रदीप कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को विभागीय अधिकारियों का चालान न काटने का निर्देश दिया है। बलुआ, धानापुर, धीना, सदर चंदौली, अलीनगर, बबुरी और सैयदराजा सहित अन्य थानों को पत्र भेजकर सरकारी कर्मचारियों का अनावश्यक उत्पीड़न एव दुर्व्यवहार न करने का निर्देश जारी किया है।