Breaking News

लुणी पुलिस द्वारा उदयपुर से पैदल आ रहे दहाड़ी मजदूरी की कराई गई मेडिकल जांच।

जोधपुर

रिपोर्ट: अमित

लुणी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते देश मे लॉकडाउन होने के बाद दहाड़ी मजदूर अपने घरों की और  पैदल निकल पड़े है। ऐसा ही मामला लुणी में देखा गया है । जब आज सुबह 10 बजे तीन  व्यक्ति उदयपुर से समदड़ी की तरफ पैदल जा रहे थे। जब ग्रामीणों ने उनसे पूछा आप कहा के रहने वाले हो तो बताया कि हम लोग उदयपुर से पैदल आ रहे है हमे समदड़ी जाना है उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना लुणी थाने को व उपखण्ड अधिकारों गोपाल परिहार को दी जिस पर लुणी थाने से हेड कांस्टेबल सोमाराम विश्नोई ने इन तीनो व्यक्तियों को तहसील के पास रोककर पूछताछ शरू की। पूछताछ मैं समदड़ी निवासी राजू सिंह, भीख सिंह, उम्मेद सिंह, ने बताया कि उदयपुर से 31 मार्च को पैदल रवाना हुए है। हमे समदड़ी जाना है सभी समदड़ी के निवासी है। उदयपुर मैं मिठाई की दुकान पर काम करते थे। लेकिन देश में लॉकडाउन होने के बाद हमे खाना भी नही मिल रहा है इसलिए हम लोग पैदल ही निकल गए। उसके बाद इनको लुणी सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहाँ पर इनकी जांच की गई। हेड कांस्टेबल सोमाराम विश्नोई ने मानवता का परिचय देते हुए इनको चाय नास्ता भी करवाया साथ ही इनको खाना भी खिलाया। चिकित्सक ने इनको समदड़ी जाकर वैलनेस सेंटर रहने के लिए कहा और रास्ते मे जाते समय सबसे दूरी बनाएं रखे एवं किसी भी वस्तु को नही छूने की सलाह दी। उसके बाद यह लोग पैदल समदड़ी की तरफ निकल गए।
और नया पुराने