Breaking News

लाॅकडाउन को सत् प्रतिशत सफल बनाने के अनुपालन मे हैदराबाद पुलिस कर रही गांव गांव मीटिंग।

लखीमपुरखीरी।

रिपोर्ट: पंकज शुक्ला

गोला गोकर्ण नाथ खीरी । जहां एक ओर लाॅकडाउन के  लगभग ग्यारह दिन सफलता पूर्वक बीत गये और इसमे सभी के सहयोग से कामयाबी हासिल हो पाई है। जिसके चलते आगे भी लाॅकडाउन का प्रयास इसी तरह आप लोगो के सहयोग के बना रहे एवं शासन एवं प्रसाशन के द्वारा जो भी निर्णय या बचाव आप लोगो तक पहुँचाने का प्रयास हम लोग कर रहे है बो सब आप लोगो के लिये ही है। इसलिये कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से केवल बचाव के दम पर ही लडा जा सकता है। जिसमे आप सभी की सहभागिता ज़रूरी है। यह सभी गांव एवं क्षेत्रवासियो से आग्रह है कि अकारण बिना बजह सडकों पर या मार्केट मे न टहले और एहतियात जरूर बरते। प्रभारी निरीक्षक थाना हैदराबाद सुनीत कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव तथा लॉक डाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के संबंध में एवं क्वॉरेंटाइन सेंटर पर असुविधा की समस्याओ को दूर करने विषयक सम्बन्धी मीटिंग ग्राम ममरी एवं महेशपुर में की गई। जिसमें ग्राम प्रधानो सहित  हिंदू एवं मुस्लिम समाज के व्यक्तियो एवं पीएचसी परेली के डॉक्टरो सहित  वहां के  सम्मानित लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने