Breaking News

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत बिहार बार्डर पर सील किये स्थानों का किया निरीक्षण।

देवरिया।

रिपोर्ट: मनोज सैनी

कवरेज डेस्क: जिलाधिकारी देवरिया व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत बिहार बार्डर पर सील किये स्थानों का  निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 11.04.2020 को जिलाधिकारी देवरिया अमित किशोर व पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र द्वारा जनपद देवरिया के बिहार राज्य से सटे सीमावर्ती थाना भाटपारानी क्षेत्रान्तर्गत महुजा सहोगरा थाना बनकटा क्षेत्रान्तर्गत एकडंगा तिराहा, रमऊ बुजुर्ग, चित्रसेन, प्रतापपुर शुगर मिल एवं थाना खामपार हरेराम चौराहा, भवानी छापर, चकियवां कोठी, भिगारी बाजार गांवो के सील किये स्थानों का निरीक्षण करते हुए वहाँ ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियो को उचित दिशा-निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने