आजमगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी।
ब्लाक क्षेत्र अजमतगढ़ के छपरा सुल्तानपुर निवासी सिंह ट्रेडर्स के मालिक समाजसेवी ओम प्रकाश सिंह ने अपने ग्राम सभा में जरुरतमंदो के बीच मूल आवश्यकता से संबोधित आलू, प्याज, टमाटर, मिर्च, नमक, दाल, माचिस,तेल, मसाला आदि का पैकेट बनाकर लोगों में वितरित किया । उन्होंने बताया कि राशन तो सरकार उपलब्ध करा दे रही है । उसमें यह सबको दिया जाएगा तो जनता में काफी योगदान होगा। बहुत से लोग ऐसे हैं कि किसी से सहयोग मांगने में संकोच महसूस करते हैं ।ऐसी स्थिति में यह सब दिया गया। किसी का फोटो नहीं खींचा गया। पूर्णतया सोशल डिस्टेंसिंग पावन किया गया। प्रशासन की अनुमति से ग्रामसभा के 120 घरों में रविवार को मूल सुविधाओं से संबंधित सामान वितरित किए ।सभी सामान तीन चरणों में लगभग 350 घरों में देने का लक्ष्य है। उनके साथ उत्साहित बच्चों ने भी जमकर मदद किया। किसी प्रकार से किसी को कुछ देते समय फोटो नहीं लिया गया ।इस बात का भी ध्यान दिया गया कि प्रशासन ने जो गाइडलाइन जारी किया है ।उससे इतर कोई कार्य न हो ।समाज सेवा के कार्य में छोटा ही सही उन्होंने अपने गांव स्तर पर लोगों को जरूरत से संबंधित सामान देने का प्रयास किया। इस अवसर पर सुशील सिंह उर्फ बबलू ,जय गोविंद सिंह ,धनंजय सिंह, तुषार सिंह, सुशील सिंह राजवीर सिंह आदि लोगों का भी इस वितरण में काफी सराहनीय सहयोग रहा।