आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज दिनांक 11.04.2020 को वादी पंकज राय पुत्र जयप्रकाश राय ग्राम अहिरौली थाना बरदह आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 87/2020 धारा 504,506,505 भादवि व धारा 67 IT Act बनाम मुमताज अंसारी पुत्र इस्लाम ग्राम अहिरौली थाना बरदह आजमगढ़ पंजीकृत कर तत्काल प्रभाव से अभि0 मुमताज अंसारी पुत्र इस्लाम ग्राम अहिरौली थाना बरदह आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अपराध जगत मे साइबर अपराधियो , सोशल मीडिया पर टीका टिप्पणी करने वालों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज महोदय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 11.04.2020 को प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ मय फोर्स मय वाहन सरकारी UP50AG 0425 चालक हे0कां0 संतोष सिंह के थाना स्थानीय से प्रस्थानित होकर क्षेत्र भ्रमण चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन, चेकिंग कोरोना सम्बन्धित ड्यूटी व विवेचना मु0अ0सं0 87/2020 धारा 504,506,505 भादवि व धारा 67 IT Act थाना बरदह जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ठेकमा बाजार से वापस थाना आते समय मुखबीर खास की सूचना पर त्रिवेणी मोड़ से अभियुक्त मुमताज अंसारी पुत्र इस्लाम ग्राम अहिरौली थाना बरदह आजमगढ़ जिसके द्वारा दिनांक 26.2.2020 को वीर सावरकर जी की पुण्य तिथि पर पोस्ट की गयी फोटो पर ‘आरएसएस का कुत्ता’ कमेन्ट किया गया था, को गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब मै सहायक अध्यापक के पद पर समद इण्टर कालेज जनपद भदोही में कार्यरत हूँ। । जामातलाशी ली गई तो एक अदद मोबाइल सैमसंग रंग सफेद बरामद हुआ। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु सदर जनपद आजमगढ़ रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- मुमताज अंसारी पुत्र इस्लाम ग्राम अहिरौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़
(सहायक अध्यापक समद इण्टर कालेज जनपद भदोही।)
बरामद सम्पति का –
एक अदद मोबाइल सैमसंग रंग सफेद
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले अधि0कर्म0गण-
प्र0नि0 नन्द कुमार तिवारी
कां0 मनीष कुमार
कां0 सौरभ सिंह थाना बरदह जनपद आजमगढ़