आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह (IPS) के निर्देश पर व नरेन्द्र प्रताप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया हिमेन्द्र सिंह मय हमराही के साथ लाकडाउन के दृष्टिगत सोशल मीडिया से सम्बंधित अपराध की रोकथाम हेतु सम्बन्धित मु0अ0 सं0 39/20 धारा 295A/505 IPC व 67 IT एक्ट दिनांक 11/04/2020 को पंजीकृत हुआ | उपरोक्त मुकदमा से सम्बंधित वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में मामूर था कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर ग्राम ईश्वरपुर पवनी से अभियुक्त राजेश कुमार गुप्ता पुत्र भोलानाथ गुप्ता साकिन ईश्वरपुर पवनी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को मुकदमा उपरोक्त में धारा 188 IPC की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्त के कब्जे से प्रयुक्त एक अदद मोबाइल रेड्मी बरामद कर गिरफ्तार किया गया | चालान न्यायालय किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्तगण – 1 राजेश कुमार गुप्ता पुत्र भोलानाथ गुप्ता साकिन ईश्वरपुर पवनी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
मु0अ0 सं0 39/20 धारा 295A/505/188 IPC
बरामदगी – एक अदद रेड्मी मोबाइल
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.SHO हिमेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. SI प्रदीप कुमार सिंह