Breaking News

डुप्लीकेट फेसबुक आइडी बना कर ठगी कर रहे साईबर क्रिमिनल।

देवरिया।

रिपोर्ट मनोज सैनी

कानून पीड़ित न्याय मंच ने किया आगाह जिला जज के अर्दली की डुप्लीकेट फेसबुक आइडी बना कर ठगी का प्रयास 

देवरिया । कानून पीड़ित न्याय मंच देवरिया ने फाउंडर शमीम इकबाल एवं सचिव अविनाश कुमार सिंह ने साइबर क्राईम के खिलाफ लोगो को आगाह किया है, तथा बताया कि फेसबुक मैसेन्जर एवं अन्य इंटरनेट के माध्यम से साइबर क्राइम के जरिए ठगी करने वाला गिरोह इस कोराना महामारी में सक्रीय है, जो मानवता को शर्मसार कर रहा है, ये साईबर क्रिमिनल लोगो के फेसबुक फे्रन्ड लिस्ट का डिटेल निकाल कर फेसबुक आईडी व मैसेन्जर हैक कर तथा डुप्लीकेट आईडी बना कर मैसेंजर तथा अन्य सोसल मीडिया के माध्यम से लोगो ठगी कर रहे है ।  मंच ने आम जन से अपील किया है फेसबुक मैसेन्जर या अन्य इंटरनेट माध्यम से मैसेज कर पैसे मागने वालो को आनलाइन पैसे ट्र्ान्सफर न करें क्यो कि ठगो का गिरोह इंटरनेट पर सक्रीय है, और आपके जान पहचान वालो के फोटो डाउनलोड कर उनका एकाउंट हैक कर या डुप्लीकेट आईडी बना कर साइबर अपराधी आपके साथ ठगी कर सकते है । तथा सुनिश्चित करें कि पैसा मांगने वाला व्यक्ति कही हैंकर तो नही है । इस का ताजा उदाहरण मंच के सचिव ने प्रस्तुत किया है ।
       न्याय मंच के सचिव अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर जनपद न्यायाधीश देवरिया के अर्दली रमाकांन्त की फोटो लगी फेसबुक मैसेन्जर आइडी के जरिए उनके मोबाईल पर मैसेज आया कि रमाकान्त के रिश्तेदार की तबीयत बहुत खराब है, उन्हे 15000/-रू0 की सख्त आवश्यकता है, तथा अपने रिश्तेदार का एकाउंट नं. भेज दिया इस पर अविनाश कुमार सिंह को संदेह हुआ, तो उन्होने वीडियो कालिंग करने के लिए कहा, जिससे कथित रमाकान्त आना कानी करने लगा, संदेह पुख्ता होने पर जब अविनाश कुमार सिंह ने गहरी पूछ-ताछ की तो उसने तुरन्त ही अपना फेसबुक आई-डी डिलीट कर दिया और मैसेन्जर ब्लाकर कर दिया । 
     कुछ घंटे बाद ही पुनः मंच के सचिव के मोबाईल पर दोबारा उनके मित्र बुलन्द अख्तर लारी उर्फ राजा की फोटो लगी आडडी जो कि तमकुहीराज, जिला कुशीनगर के रहते है, उनके मैसेन्जर से भी इसी तरह का मैसेज आया और  यह मजबूरी बता कर कि एक दोस्त के लड़के की तबीयत खराब है, गुगल एकाउंट नं. 8761884633 पर 20000/- रू. भेज दिजिये जिस पर मंच के सचिव ने तत्तकाल बुलन्द अख्तर से फोन कर सतर्क किया तो उनके पैरो तले जमीन सरक गयी, उन्होने बताया कि उनकी फोटो लगी फेसबुक मैसेन्जर से आधा दर्जन लोगो को मैसेज कर रूपया मांगा जिसकी सूचना सुबह से मिल रही है, उनका मैसेन्जर हैक हो गया है और वह परेशान हैं ।
      साईबर क्राइम के खिलाफ लोगो को जागरूक करने वाले मंच के सक्रीय युवा सहयोगी एवं साथी विजय श्रीवास्तव के हवाले से न्याय मंच ने बताया कि कि साइबर क्राइम करने वाले गिरोह रोज नये तरीके अपना रहे है, थोड़ी सी सतर्कता से लोग ठगी से बच सकते है । मंच के सचिव ने लोगो को आगाह किया है कि यदि किसी के साथ इस तरह की घटना होती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, मोबाईल नं. से आईडी न बनावे, समय समय पर पासवर्ड बदलते रहे, तथा सुनिश्चित करें की कही आप ठगी के जाल में तो नही फंसने जा रहे है, तथा समुचित सुरक्षा मानक का उपयोग मोबाईल में करें ।

और नया पुराने