Breaking News

महिला आरक्षियों को पी0पी0ई0 किट के उपयोग के संबन्ध में दी गई जानकारी।

देवरिया।

रिपोर्ट: मनोज सैनी

देवरिया। जिला चिकित्सालय जनपद देवरिया के डाॅ0 मुकेश कुमार सिंह, डाॅ0 विपीन रंजन एवं स्टाफ नर्स अकांक्षा दुबे द्वारा पुलिस लाईन जनपद देवरिया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कुल 189 महिला आरक्षियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु उपायों के संबन्ध में जानकारी दिया गया।
उनके द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति द्वारा किसी चीज को छू देने तथा उसके द्वारा छिंकने आदि से इसका संक्रमण फैलता है। उपरोक्त वायरस की कोई दवा अभी तक नहीं बनी है, जिसके कारण इससे बचाव हेतु सावधानी बरतना अतिआश्यक है। जिसके क्रम में सोडीयम हाइपो क्लोराइड से साफ-सफाई तथा साबुन अच्छे से बार-बार हाथ धुलने एवं पी0पी0ई0 किट के उपयोग के संबन्ध में विस्तृत जानकारी दिया गया।

और नया पुराने