आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बरदह
दिनाक12.04.2020 को श्री विनय कुमार स0वि0अधि0 ( पंचायत) ब्लाक मार्टीनगंज तहसील मार्टीनगंज जनपद आजमगढ ने लिखित सूचना थाने पर दिय़ा कि ग्राम पंचायत सैय्यद बहाउद्दीनपुर के राजस्व ग्राम सोनहरा के प्रधान पति रणविजय सिह व बैक मित्र दीपेश राजभर के साथ मिल कर मजदूरो को जान से मारने की धमकी देकर अनुचित तरीके से उनके खातोसे पैसा निकालवा लिया गया है जिसकी जांच दि0 11.04.2020 को उपउपायुक्त श्रम रोजगार आजमगढ द्वारा जिलाधिकारी महोदय के आदेश से पी0सी0 राय खण्ड वि0अधि0 के साथ मौके पर जाकर जांच किया गया तो पाया गया कि वर्तमान प्रवेश मे कोरोना वायरस संक्रमण मे उत्पन्न महामारी के दौरान जाब कार्ड धारक श्रमिको श्रमांश की धनराशि उनके खातो से निकाल ली गई है । जिसमे ग्राम सोनहरा अरविन्द कुमार पुत्र वंशराज , काशी राम पुत्र रामनयन , चन्द्रकला पत्नी इकबाल , हवलदार पुत्र बलदेव . कमला देवी पत्नी सुबेदार , रामदुलार यादव पुत्र लहुरी यादव , केवल पत्नी कमलेश व राजेश पुत्र प्यारेलाल आदि से पूछताछ कर बयान लिये गये है जिसमे पाया गया है कि उपरोक्त श्रमिको द्नारा बिना काम किये उनके खातो मे 4 हजार , 6 हजार , 10 हजार रूपया जिसको प्रधानपति द्वारा फर्जी तरीके से काम करना दिखा कर सरकारी पैसा उनके खातो मे भुगतान करवाया गया है तथा पैसा आने पर धमका कर बैक मित्र दीपेश के माध्यम से निकलवा लिया गया है इस सूचना पर थानास्थानीय पर मु0अ0स0 90/20 धारा 408/386 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया ।
इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिह द्वारा क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री अजय कुमार यादव व थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी को अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया था जिस पर आज दि0 17.04.2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री अजय कुमार यादव के निर्देशन मे मै SHO नदं कुमार तिवारी मय SSI श्री त्रिलोकीनाथ पाण्डेय मय फोर्स के मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभि0 रणविजय सिंह यादव पुत्र स्व0 रामखेलावनसा0 सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ को उसके घर ग्राम सोनहरा से समय करीब 12-45 बजे दिन मे गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
1-मु0अ0स0 90/2020 धारा 386,408 भा0द0बि0 थाना बरदह जिला आज़मगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
रणविजय सिंह यादव पुत्र स्व0 रामखेलावन यादव सा0 सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ(प्रधान पति)
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम का नाम।
1-SHO नंद कुमार तिवारी थाना बरदह जिला आज़मगढ़
2-SSI त्रिलोकीनाथ पाण्डेय थाना बरदह जिला आज़मगढ़
3- का0 अरविंद पाल थाना बरदह जिला आज़मगढ़