Breaking News

घरेलू विवाद में मजदूर की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

थाना देवगांव

दिनांक 15.04.2020 को आवेदक तेज बहादुर (ग्राम चौकीदार) पुत्र स्व0 बिरजू नि0 कंजहित थाना देवगाँव आजमगढ़ थाना आकर लिखित प्रार्थनापत्र दिया कि मेरे गाँव के बलवन्त पुत्र रघुनाथ आज से लगभग 20 दिन पहले एक मजदूर जिसका नाम उपेन्द्र पुत्र देवनाथ माझी नि0 मनमाधव थाना टेनकुपा जिला गया विहार को अपने यहाँ रखकर मजदूरी करा रहा था दिनांक 11.04.2020 की शाम को मजदूर उपेन्द व बलवन्त के बीच मजदूरी के पैसे व परिवार विवाद को लेकर विवाद हुआ था । उसी रात्रि में सरकारी एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल लालगंज ले गये जहाँ डाक्टरो द्वारा गंभीर हालत देखते हे सदर अस्पताल रिफर्ड कर दिया गया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गयी। ऐसा चर्चा है कि बलबन्त ने मजदूरी न देने व घरेलू विवाद के कारण मजदूर उपेन्द की गला दबा कर हत्या कर दिया है प्रार्थनापत्र के आधार पर मु.अ.स. 76/2020 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक देवगाँव द्वारा की जा रही है ।
 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आभियुक्त उपरोक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था उक्त के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी लालगंज महोदय के कुशल नेत्रृत्व में टीम बना कर गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को यादव ढ़ावा कंजहित से समय करीब 08.50 बजे गिरफ्तार किया गया । बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्ययालय भेजा जा रहा है । 

 गिरफ्तार अभियुक्त

1-बलवन्त पुत्र रघुनाथ नि0 कंजहित थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 

 गिरफ्तार करने वाली टीम

1- विमलेश कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक थाना देवगाँव आजमगढ़

और नया पुराने