आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज
आज दिनांक 30.4.2020 को उ0नि0 हरेन्द्र सिंह के साथ उ0नि0 नकी हैदर रिज्वी मय हमराहीयान के कोरोना वायरस (कोविड-19) के सम्बन्ध मे प्रचलित लाकडाउन का अनुपालन कराने हेतु क्षेत्र मे मौजूद थे कि तभी जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 66/20 धारा 307,269,270,188 भा0द0वि0 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त अबरार अहमद पुत्र अली अहमद सा0 मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ इस समय अपने घर के दरवाजे पर बैठा है शीघ्रता की जाय तो पकड़ा जा सकता है । मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 हरेन्द्र सिंह मय फोर्स के ग्राम मुड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़ अभियुक्त अबरार अहमद उपरोक्त के दरवाजे पर पहुंचा मुखबिर इशारा करके बताया की यही व्यक्ति अबरार अहमद पुत्र स्व0 अली अहमद है और चला गया । हम पुलिस वालो ने इस व्यक्ति के पास आकर नाम पता पूछा तो सकपकाते हुए इस व्यक्ति ने अपना नाम अबरार अहमद पुत्र अली अहमद सा0 मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसे थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 66/20 धारा 307,269,270,188 भा0द0वि0 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित नामित व वांछित अभियुक्त बताकर बाजाफ्ता समय 14.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तारी की सूचना मौके पर मौजूद अभियुक्त अबरार अहमद की पत्नी श्रीमती शाहिना बानो को दी गयी । अभियुक्त को हमराहीयान की मदद से थाने पर लाकर दाखिल किया गया । दौरान गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
अबरार अहमद पुत्र अली अहमद सा0 मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0 66/20 धारा 307,269,270,188 भा0द0वि0 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 हरेन्द्र सिंह थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
उ0नि0 नकी हैदर रिज्वी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
का0 अमित कुमार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
का0 बृजेश यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।