Breaking News

थोक व्यापारी अपने गोदामों से सीमेण्ट के फुटकर विक्रेताओं को सीमेण्ट बेच सकते हैं: जिलाधिकारी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 30 अप्रैल-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सीमेण्ट के थोक व्यापारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि थोक व्यापारी अपने गोदामों से सीमेण्ट के फुटकर विक्रेताओं को सीमेण्ट बेच सकते हैं, इसके लिए पास की आवश्यकता नही है। इसी के साथ ही उन्होने यह भी निर्देश दिये कि यदि सरकारी कार्याें में जहाॅ सीमेण्ट की आवश्यकता हो तो वहाॅ पर सीमेण्ट उपलब्ध कराने के लिए संबंधित एसडीएम से मिलकर दुकान खोलकर सीमेण्ट उपलब्ध करा सकते हैं। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने सीमेण्ट के थोक व्यापारियों को निर्देश दिये कि सीमेण्ट के सरकारी दर एवं स्टाक में रखे गये सीमेण्टों की उपलब्धता की सूची उपलब्ध करायें। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद सहित सीमेण्ट के थोक व्यापारी उपस्थित रहे। 


और नया पुराने