आजमगढ़ :
रिपोर्ट: वीर सिंह
नवरात्रि के समापन (नौमी) पर कन्या पूजन या पूजा के बजाय एक व्यक्ति दे भोजन सामग्री
जनपद के थानों से चलने वाली मोबाइल बैन में भोग प्रसाद सामग्री को दे, जिससे गरीबों को किया जा सके वितरण
आजमगढ़ । सुपर कॉप पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने जनपद के माताओं, बहनों व भाइयों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि जनपद वासी मेरी अपील को स्वीकार करेंगे । पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीदें ही नहीं पूरा विश्वास है कि मेरी अपील को आप लोग स्वीकार करेंगे । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप में से अधिकांश लोगों ने नवरात्र के इस पावन दिनों में श्रद्धा भाव से व्रत रखकर पूजा पाठ किया है । जिसके लिए मेरी तरफ से सभी लोगों को ढेर सारी बधाई । एसपी ने कहा कि आजमगढ़ जनपद वासियों से अनुरोध करता हूं कि देशभर में घोषित लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए इस संकट की घड़ी में मंदिर के बजाय घर में ही रहकर माता रानी की आराधना करें । घरों में कन्या पूजन, पूजन पाठ या कोई ऐसा प्रतिष्ठान ना करें जिससे बच्चे या भीड़ इकट्ठी हो । कहा कि अगर बच्चे इकट्ठा होंगे तो उन बच्चों की जान से खिलवाड़ होगा ।पुलिस अधीक्षक ने कहा की आपको लगता है कि नवरात्र के समापन में कन्या भोज या प्रसाद वितरण करना आवश्यक है तो कम से कम एक व्यक्ति के लिए भोग सामग्री को निकाल कर रख लें और हमारे (पुलिस) द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक मोबाइल बैन चलाई जाएगी उसमें नियुक्त आदमी को भोग, सामग्री को दे दे । कहा कि आपके द्वारा दी गई भोग प्रसाद सामग्री को कन्याओं व भक्तों में वितरित किया जाएगा । इस वितरण कार्य से आपके द्वारा लिए गए संकल्प भी पूरा हो जाएगा और इस महामारी के समय जरूरतमंद लोगों को आप का दिया हुआ भोजन या प्रसाद को ग्रहण करा सकेंगे । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी की भयावह समस्या को देखते हुए यह भी अनुरोध है कि अनुष्ठान में होने वाले खर्च को प्रधानमंत्री राहत कोष में भी जमा कर सकते हैं यह सबसे बड़ा धार्मिक कार्य होगा क्योंकि इस समय देश को आप की हर छोटी से छोटी मदद की जरूरत है
कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचने के लिए आप सभी से सहयोग की अपेक्षा करता हूँ।