आजमगढ़
रिपोर्ट -मोहम्मद काशिफ
मुबारकपुर। कोरोना वायरस महामारी एवं आगामी त्यौहार को ध्यान में रखकर शत प्रतिशत पालन कराने के लिए पुलिस विभाग ने अभी से कमर कस ली है।इसी कड़ी में गुरुवार को स्थानीय पुलिस आर.ए.एफ का जत्था रोडवेज स्थित चौक से बड़ी अर्जेंटी,छोटी अर्जेंटी नगर पालिका परिषद एवं सब्जी मंडी शाहमोहम्मदपुर सहित नगर के विभिन्न स्थानों से लोगों में भय मुक्त एवं लॉक डाउन का पालन कराने व निर्भीक होकर त्यौहार को अपने घरों में मनाए।
यह संदेश देने के लिए जवानों ने अपने मुंह पर मास्क एवं पॉलीथिन उक्त हैट लगाकर कस्बा चौकी इंचार्ज कमलनयन दुवे एवं आर0ए0एफ़0 के प्रदीप कुमार पाठक अपने महिला एवं पुरुषो के जत्था जैसे ही नगर में प्रवेश किया कि इनके बूटों के थपथपा हट की आवाज सुनकर कुछ देर के लिए लोग अपने-अपने घरों से झांकने लगे कि कहीं पर कुछ अप्रिय घटना घटी है।क्या लेकिन एक दूसरे से संपर्क स्थापित कर यह ज्ञात हुआ कि यह महामारी से निजात दिलाने के लिए लोग अपने घरों में रहे। इसका पालन कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसे ध्यान में रखकर यह मार्कशीट का आगाज प्रशासन द्वारा किया जा रहा है इस मार्च में चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे,नवीन निश्चल पांडे,कमलेश कुमार,विपिन यादव,अभय यादव सहित स्थानीय पुलिस एवं आर0 ए0एफ0 के जवान मौजूद थे।