Breaking News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा जिन किसानों के खाते में त्रुटि होने के कारण नहीं जा पा रही है,वह डाटा संशोधन करा लें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 29 अप्रैल-- उप कृषि निदेशक डाॅ0 आरके मौर्य ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों के खाते में अथवा आधार में त्रुटि होने के कारण धनराशि उनके खाते में नहीं जा पा रही है, इन किसानों का डाटा संशोधन हेतु जनपद के प्रत्येक राजकीय कृषि बीज भंडार पर एक कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं एक तकनीकी सहायकं की ड्यूटी लगाई गई है। जिन किसानों का नाम के अनुसार आधार कार्ड नहीं है अथवा गलत आधार नंबर है, वे सभी किसान अपने स्मार्टफोन से या कॉमन सर्विस सेंटर पर या सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम से आधार नाम का संशोधन अथवा आधार नंबर का संशोधन करा सकते हैं।  
उप कृषि निदेशक ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए किसी भी किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत डाटा संशोधन हेतु जिला मुख्यालय पर कृषि विभाग में आने की जरूरत नहीं है। जनपद स्तर पर किसी प्रकार का डाटा संशोधन का कार्य नहीं किया जा रहा है, किसानों की सुविधा के अनुसार स्थानीय स्तर पर ही डाटा संशोधन की व्यवस्था बना दी गई है।
सभी किसान भाई राजकीय कृषि बीज भंडार पर डाटा संशोधन हेतु अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी तथा एक आवेदन के साथ राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचकर संशोधन का कार्य कराएं। जो किसान संशोधन हेतु बीज भंडारों पर जाएं, उनसे अपील है कि अपना मुंह गमछा अथवा मास्क से ढ़कें और सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखें।



और नया पुराने