आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 29 अप्रैल-- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीके सिंह ने बताया है कि जनपद में निराश्रित पशुओं हेतु बनाये गये गोवंश आश्रय स्थलों में निराश्रित/बेसहारा पशुओं के चारे की व्यवस्था हेतु भूसा बैंक बनाया गया है।
जनपद में विभिन्न भूसा दानकर्ता द्वारा गोवंश आश्रय स्थल में स्थापित भूसा बैंक में स्व प्रेरित होकर निराश्रित पशुओं के चारे हेतु भूसा दान किया गया। भूसा दानकर्ताओं में हेमन्त राय ग्राम अवनी, मेंहनगर 6 कुन्तल, अरविन्द सिंह ग्राम सिसवारा, मार्टीनगंज 5 कु0, अरविन्द सिंह ग्राम बर्रा मार्टीनगंज 5 कु0, मनोज कुमार ग्राम लिलाई मार्टीनगंज 5 कु0, ओम प्रकाश ग्राम लिलाई मार्टीनगंज 5 कु0, महावल यादव ग्राम दुबरा मार्टीनगंज 5 कु0, इन्द्रासन यादव ग्राम पैकौली महराजगंज 5 कु0, हरीश पाठक उर्फ डब्लू पाठक ग्राम भगवानपुर महराजगंज 2 कु0, संतोष राय ग्राम दामोदरपुर बिलरियागंज 7 कु0, तन्मय सिंह ग्राम सुरहन मार्टीनगंज 10 कु0, कर्ण सिंह ग्राम सुरहन मार्टीनगंज 5 कु0, विनय कुमार सिंह ग्राम सुरहन मार्टीनगंज 5 कु0, सच्चिदानन्द सिंह ग्राम सुरहन मार्टीनगंज 5 कु0, धीरेन्द्र प्रताप सिंह ग्राम गोकुलपुर मार्टीनगंज 5 कु0, आकिब ग्राम जयरामपुर बिलरियागंज 5 कु0, श्रीमती उर्मिला ग्राम बउवापार ठेकमा 5 कु0 तथा श्रीमती राजवती देवी ग्राम रामपुर पल्हना द्वारा 8 कुन्तल भूसा दान किया गया।