आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 29 अप्रैल-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत जारी देशव्यापी लाकडाउन की अवधि में चिकित्सीय प्रोटोकाल के अनुसार कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों को शेल्टर होम में क्वारंटाइन किया जा रहा है। शेल्टर होम क्वारंटाइन व्यक्तियों की प्रथम दृष्टया स्वास्थ्य की जॉच किये जाने पर सिम्प्टोमेटिक होने पर उनकी नोवेल कारोना वायरस टेस्टिंग हेतु सैम्पलिंग भी की जा रही है।
ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी ने शेल्टर होम क्वारंटाइन तथा इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में सेवारत मेंडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, किचन में कार्यरत रसोइयाँ आदि के नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत निर्देशित किया है कि शेल्टर होम क्वारंटाइन ऐसे व्यक्ति, जिनकी स्वास्थ्य जाँच के पश्चात नोवेल कोरोना वायरस टेस्टिंग हेतु सैम्पलिंग की आवश्यकता हो, उन्हे तत्काल इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में शिफ्ट किया जाय। यदि ऐसे व्यक्तियों की शिफ्टिंग तत्काल न की जा सके तो उन्हें शिफ्ट होने तक अलग कमरें में क्वारंटाइन में रखा जाय। ऐसे व्यक्तियों की देखभाल में लगे मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी व किचन में कार्यरत कर्मियों को मास्क, ग्लब्स, हेडकवर व पी0पी0इ0 किट अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाय। इंन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में सेवारत मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी व किचन में कार्यरत कर्मियों को मास्क, ग्लब्स, हेडकवर व पी0पी0ई0 किट अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाय।