Breaking News

खाद्यान्न वितरण की सच्चाई जानने के लिए जिलाधिकारी पहुंचे देवारा क्षेत्र।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़ रविवार 05 अप्रैल- कोविड-19 दृष्टिगत जनपद में लाकडाउन के स्थिति में खाद्यान्न वितरण की सच्चाई जानने के लिए तहसील सगड़ी में देवारा क्षेत्र के अन्तर्गत कल सायं में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा बिना लाव-लस्कर के एक आम आदमी के रूप में ग्राम देवारा त्रिपुरारपुर खालसा व शिवपुर में अनुसूचित जाति/राजभर परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर खाद्यान्न वितरण की वास्तविकता से रूबरू हुए। जिसमें देवारा त्रिपुरारपुर खालसा के मनरेगा के अन्तर्गत मजदूरी करने वाले लालचन्द पुत्र रामदीन के परिवार से खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिसमें पता चला कि कोटेदार द्वारा 20 किग्रा0 गेहूॅ के स्थान पर 14 किग्रा गेहूॅ व 15 किग्रा चावल के स्थान पर 08 किग्रा0 चावल दिया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम/डीएसओ को संबंधित कोटेदार के राशन की दुकान को निलम्बित करने के निर्देश दिये।
इसी के साथ ही ग्राम शिवपुर में राजभर परिवार से खाद्यान्न वितरण की जानकारी प्राप्त की गयी। जिसमें पता चला कि पात्र गृहस्थी के परिवार को प्रति यूनिट 05 किग्रा0 की जगह 04 किग्रा राशन व 60 रू0 की जगह 100 कोटेदार द्वारा लिया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम/डीएसओ को निर्देश दिये कि संबंधित कोटेदार के राशन की दुकान को निलम्बित करते हुए राशन जब्त कर दूसरे राशन की दुकानों से वितरित कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित नामित नोडल अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। 
इसी क्रम में आज सुबह जिलाधिकारी द्वारा आम आदमी के रूप में ग्राम कुजियारी के मुसहर व अनुसूचित जाति के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर खाद्यान्न वितरण की जानकारी प्राप्त की गयी। जिसमें मुसहर बस्ती में खाद्यान्न वितरण ठीक पाया गया एवं अनुसूचित जाति के बस्ती में प्रति यूनिट 05 किग्रा0 राशन के स्थान पर 2 से 3 किग्रा0 राशन कोटेदार सेराज अहमद द्वारा दिया जा रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित आपूर्ति निरीक्षक को कोटेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये एवं जिलाधिकारी ने एसओ निजामाबाद को निर्देश दिए कि कोटेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर जेल भेजना सुनश्चित करें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिये कि उनके संबंधित क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण में कालाबाजारी करता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
और नया पुराने