आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी।
सगड़ी। कोरोना वायरस की त्रासदी से उपजे भुखमरी, रोजगार की किल्लत से आर्थिक प्रताड़ना का दंश झेल रहे मजदूर एवं गरीबों को इस महामारी में भोजन एवं राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार सहित तमाम सामाजिक संगठन एवं समाजसेवी दिन रात एक किए हुए हैं। सरकार के अभियान कोई भूखा न रहे के तहत नगरीय इलाकों से लेकर ग्रामीण तबके तक गरीब एवं असहायों को राशन वितरण कर अभियान को सफल बनाने के लिए कमर कस लिया है।
इस अभियान को सफल बनाने और इस महामारी में भुखमरी को दूर करने की कवायद में भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के मेघपुर, महुला, ब्रम्हपुर हसनपुर, पीहार, मिश्रपुर आदि गावँ में सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुये घर-घर जा कर उन्होंने लोगों को घरों में रहने की सलाह देते हुए कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया।
और लगभग 100 जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री बांटी। जिसमें पांच किलो आटा, पांच किलो चावल, दो किलो दाल, ढाई किलो आलू, एक किलो नमक, माचिस आदि सामान रहे।
इस दौरान मनीष मिश्रा ने जनता से अपील की है कि- कोरोना को लेकर विश्व, देश और प्रदेश ग्रसित है। हमें लॉकडाउन का पालन करते हुए इस महामारी से जंग जीतनी है। काेरोना से जीतना बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन इससे बड़ा आपका आत्मविश्वास, आपका धैर्य है, जिससे हम इसे देश और प्रदेश से कोरोना को भगा सकते हैं, धैर्य रखें, घर में रहे सुरक्षित रहें।
वितरण के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा महामंत्री नागेन्द्र पटेल, अजमतगढ़ मण्डल अध्यक्ष भाजपा विजय पटेल, लाटघाट चौकी प्रभारी वंशराज सिंह, जयप्रकाश दुबे, अनिल मिश्रा, सजंय राय, सत्येंद्र पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
