Breaking News

जनपद के मदरसों ने आपदा राहत के लिए दी धनराशि रू0 6,28,449/- की मदद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:  वीर सिंह

आजमगढ़ 05 अप्रैल-- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षक संघ तथा मदरसा मिनी आई0टी0आई0 संघ के आह्वाहन पर जनपद के समस्त अनुदानित मदरसे व मिनी आई0टी0आई0 कर्मियों व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा महामारी कोरोना से शासन को लड़ने में मदद करने के लिए अपना भी हाथ बढ़ाया है। जनपद के समस्त अनुदानित मदरसा व मिनी आई०टी०आई० कर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन आपदा राहत के लिए दान दिया है जो कुल धनराशि रू0 6,28,449/-है ।
 इस सम्बन्ध में विस्तार से बताते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षक संघ ने सबसे पहले पूरे प्रदेश के मदरसा शिक्षकों से आपदा राहत हेतु बढ़-चढ़ कर दान करने की अपील की थी जिसके उपरान्त मदरसा मिनी आई0टी0आई0 संघ भी इस मुहिम से जुड़ गया एवं प्रदेश के समस्त मिनी आई0टी0आई0 कर्मी भी अपने वेतन व मानदेय की एक दिन की धनराशि आपदा राहत हेतु दान कर दी है।
 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने यह भी बताया कि समस्त मदरसों व मिनी आई0टी0आई0 के द्वारा दान की कुल धनराशि एक-दो दिवस में आपदा राहत कोष में पहुंच जायेगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसा व मदरसा मिनी आई0टी0आई0 शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मियों की इस पहल का स्वागत किया है तथा जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें धन्यवाद दिया है । 

और नया पुराने