आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। 05 अप्रैल 2020 -- कोविड-19 महामारी आपदा के दृष्टिगत लॉक डाउन की स्थिति में मनरेगा श्रमिकों के खाते में एकमुश्त धनराशि भेजी गई थी। जिसमें व्हाट्सएप एवं मैसेज के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई की अजमतगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सालेपुर व पुनापार के संबंधित ग्राम प्रधान व सहयोगियों द्वारा श्रमिकों से अंगूठा लगवा कर 95% धनराशि प्रतिशत धनराशि हड़पने का प्रयास और धमकी दी जा रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए जिसमें पाया गया कि ग्राम प्रधान सालेपुर के ग्राम प्रधान के पति हरी सेवक सिंह वह पुनपार के ग्राम प्रधान भीम चंद व सहयोगी सोनू सिंह द्वारा श्रमिकों के मनरेगा की धनराशि हड़पने व श्रमिकों का उत्पीड़न किया जा रहा था। जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सालेपुर के ग्राम प्रधान के पति हरी सेवक सिंह एवं ग्राम प्रधान पुनापार के ग्राम प्रधान भीम चंद व उनके सहयोगी सोनू सिंह के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज की गई है। डीएम ने पुलिस अधीक्षक से कहा की उक्त संबंधित ग्राम प्रधानों व उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी आज ही कराये। इसी के साथ जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधानों से अपील किया है कि श्रमिकों के साथ न्याय करें कार्य में पारदर्शिता रखें , यदि कोई ग्राम प्रधान उक्त कृत्य में शामिल होता है तो समबन्धित ग्राम प्रधान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।