मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़
सगड़ी।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने अपने निजी खर्च से एक हजार के लगभग राशन सामाग्री दे गरीबों की मदद कर रहे है। नगर पंचायत में सड़क किनारे रहने वालों कों राशन सामाग्री सहित अन्य समान भी बाटी गई।
देश और दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर देश में 21 दिनों का लॉकडाउन खत्म होने के बाद लाँकडाउन पार्ट 2 लगा हुआ है। लॉकडाउन के चलते गरीब मजदूर परिवार परेशान है। जहां देश में गरीब लोगों की सभी लोग मदद कर रहे हैं। नगर पंचायत भी ऐसे लोगों की भरपूर मदद कर रही है। जिनके पास खाने पीने की दिक्कत है। आज रविवार को जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने अपने निजी सेवा भाव के माध्यम से सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों को राहत सामग्री वितरण किया। वैसे भी जब से देश में लाँकडाउन होने के कारण नगर अध्यक्ष के द्वारा लगातार नगर पंचायत व गांव-गांव घूमकर राहत खाद्य सामग्री गरीबों को पहुंचा रहे हैं। इस खाद्य सामग्री में लगभग लगभग गरीब की जरूरतों के सभी सामान उपलब्ध है। वही नगर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जब तक दिन चर्या सामान्य नहीं हो जाती तब तक में गरीबों की ऐसे ही मदद करता रहूंगा।