आज़मगढ़।
थाना - बरदह
दिनांक 08.04.2020 को प्रभारी निरीक्षक बरदह श्री नंद कुमार तिवारी मय हमराही कर्मचारीगण के थाना से प्रस्थान कर तलाश वांछित/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी व रात्रि गश्त हेतु दुबरा बाजार में मौजूद था कि उसी दौरान द्वारा थाना स्थानीय क्षेत्र से जुड़े सम्भ्रान्त लोगों के बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप डिजिटल वालेन्टियर ग्रुप को देखा जा रहा था तो पाया गया कि समय 18:02 बजे धर्मेंद्र सरोज नाम के व्यक्ति द्वारा अपने मो0नं0- 9919600410 के माध्यम से दो अदद अश्लील तस्वीर जो समलैंगिक सम्बन्धों पर आधारित है तथा उसके नीचे मस्जिद में इस्लाम मजबूत होता हुआ उल्लिखित किया गया है । उक्त वायरल तस्वीर को लेकर ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा काफी रोष व्यक्त करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से तथा मोबाइल फोन के माध्यम से कार्यवाही की मांग की गई है । वायरल तस्वीर को लेकर एक वर्ग विशेष में काफी आक्रोश है । जिसके क्रम में तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-84/2020 धारा 292,295ए,505 भादवि व 67ए आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया ।
जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवणी सिंह को हुई तो तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बरदह निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक बरदह नन्द कुमार तिवारी द्वारा धर्मेंद्र सरोज के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो मालूम हुआ कि वह ग्राम पुरसुड़ी का निवासी है तथा उसके पिता का नाम स्व0 बाबू राम सरोज है नाम पते की जानकारी होने के पश्चात तत्काल उसकी गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 नन्द कुमार तिवारी मय हमराही कर्मचारीगण के साथ ग्राम पुरसुड़ी धर्मेंद्र उपरोक्त के घर पहुंचा तो देखा कि धर्मेंद्र घर के बाहर बैठा हुआ था उसे हिरासत में लेकर जामा तलाशी ली गई तो पहने हुए पैन्ट की दाहिने जेब से एक अदद मोबाइल फोन ओपो मॉडल A-71 पाया गया । वायरल तस्वीर के बाबत पूछताछ की गई तो गलती के लिए माफी मांगने लगा है आरोपी धर्मेंद्र पुत्र स्व0 बाबू राम सरोज उपरोक्त के इस कृत्य से जो जानबूझकर और दुर्भावना पूर्वक किसी धर्म तथा उसके समूहों को अपमानित किए जाने के लिए वायरल किया गया है | जिससे शांति भंग किए जाने तथा हिंदू/मुस्लिम के बीच शत्रुता,घृणा तथा वैमनस्यता पैदा करने भड़काने का भरपूर प्रयास किया गया है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. धर्मेन्द्र सरोज पुत्र स्व0 बाबुराम सरोज निवासी ग्राम पुरसुड़ी थाना बरदह जिला आजमगढ ।
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0-84/2020 धारा 292,295ए,505 भादवि व 67ए आईटी एक्ट थाना बरदह जिला आजमगढ ।
बरामदगी
1. एक अदद मोबाइल फोन ओपो मॉडल A-71, जिसका IEMI NO- क्रमशः 865513034206652 व 865513034206645 लिखा हुआ तथा सिम नं0- 9919600410 व 7007078420
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 बरदह श्री नन्द कुमार तिवारी मय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 बसंत लाल मय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ ।