Breaking News

अपराधिक घटना को अंजाम देने से पूर्व दो अपराधी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

 पुलिस अधीक्षक  प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध व अपराधियो के संबंध मे  चलाये जा रहे है अभियान के क्रम मे  श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर  महोदय पंकज  पाण्डेय व  स0पु0अ0 /क्षेत्राधिकारी नगर महोदय  ईलामारन व प्रभारी  निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन मे उ0नि0 विनय कुमार दुबे मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में  मामूर थे कि दि0  08.04.2020  को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके थाना क्षेत्र दो अभियुक्त अवैध एक अदद पिस्टल देशी-32 बोर व 02 राउण्ड जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ किसी सघन्य अपराध को अंजाम देने के फिराक में है कि इस सूचना पर विश्ववास करके उ0नि0 विनय कुमार दुबे द्वारा अभियुक्तो को सघन चैकिंग के दौरान काशीराम आवास गेट के पास ग्राम जाफरपुर से गिरफ्तारी किया गया । जामा तालाशी ली गई तो  अभियुक्तो के पास से  अवैध एक अदद पिस्टल देशी-32 बोर व 02 राउण्ड जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ। । पकड़े ब्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः 1. रजत सिंह पुत्र श्री समिर सिंह R/O गद्दोपुर थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ उर्म 25 वर्ष  2.  राघवेन्द्र सिंह S/O विजय सिंह R/O  गद्दोपुर थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष  बताया । पकड़े गये अभियुक्तो को अपराध का बोध कराकर बकायदा वाजाफ्ता हिरासत पुलिस में दि0 08.04.20 समय 20.30 बजे लिया गया । अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
                गिरफ्तार अभि0गण का विवरण

1.रजत सिंह पुत्र श्री समिर सिंह R/O गदोपुर थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ उर्म 25 वर्ष  
2. राघवेन्द्र सिंह S/O विजय सिंह R/O  गद्दोपुर थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष

                  पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 64/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 

            बरामदगी

अवैध एक अदद पिस्टल देशी-32 बोर
दो राउण्ड जिन्दा कारतूस .32 बोर

   गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  का विवरण

उ0नि0 विनय कुमार दुबे थाना सिधारी आजमगढ़ 
का0 संजय यादव थाना सिधारी आजमगढ़
का0 रोहित मिश्र थाना सिधारी आजमगढ़
का0 प्रवीण यादव थाना सिधारी आजमगढ़
और नया पुराने