आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-दीदारगंज
दिनांक 28.05.2020 को उ0नि0 नकी हैदर रिज्वी मय हमराहीयान के कोरोना वायरस (कोविड-19) के सम्बन्ध मे प्रचलित लाकडाउन का अनुपालन कराने हेतु क्षेत्र मे मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 91/2020 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अपचारी किशोर निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ सोसाइटी तिराहे पर मौजूद है जो किसी व्यक्ति से वाटर पम्प खरीदने बेचने की बात कर रहा है यदि उससे पूछताछ की जाये तो इस चोरी की घटना का खुलासा हो सकता है कि सूचना से हमराहियान व वादी तथा गवाहान को अवगत कराकर उ0नि0 नकी हैदर रिज्वी मय हमराहियान मय गवाहान मुखबिर के चलकर सोसाइटी तिराहे के पास आये कि तालाब के किनारे भीटे के पास खड़े जंगली बबूलो के पास खड़े एक व्यक्ति की ओर मुखबिर ने इशारा किया और मोटरसाइकिल से उतर कर चला गया के उ0नि0 नकी हैदर रिज्वी मय हमराहियान व गवाहान की मदद से इस व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछा गया तो अपचारी किशोर ने अपना नाम व पता तथा उम्र 16 वर्ष बताया हिकमत अमली व कड़ाई से पूछताछ करने बताया कि मेरे पिता बोरिंग का काम करते है । मैं भी उनके साथ यही काम करता हूँ । दिनांक 22.5.2020 की रात में मैने गाँव के विवेक कुमार सिंह के पोल्ट्री फार्म से एक वाटर पम्प तथा अवनीश सिंह के भट्टे से अलग अलग स्थान से दो टुल्लु पम्प चुराकर खोला था । जिसे मैं बेचना चाह रहा था किन्तु लाकडाउन के कारण अभी बेच नही पाया हूँ | तीनो वाटर पम्प अपने घर के पास कूड़े में छिपाकर रख दिया हूँ चलकर बरामद करा सकता हूँ । उ0नि0 नकी हैदर रिज्वी मय हमराहियान मय वादी व गवाहान सहित आपचारी के साथ चलकर आपचारी के घर पर आये कि मोटर साइकिल से उतर कर आगे आगे चलकर अपचारी किशोर ने घर के पास तालाब के किनारे बने निष्प्रयोज्य बाथरुम में भरे कूड़े को हटाकर 03 अदद वाटर पम्प निकालकर देते हुए । वादी, गवाहान व हमराहियान के समक्ष बताया कि यही वह तीनो वाटर पम्प है । जिन्हे मैंने 22.5.2020 की रात में पोल्ट्री फार्म व भट्टे से चुराया था ,जिन्हे मौके पर स्वयं वादी तथा अवनीश सिंह ने देखकर पहचान कर अपना अपना होना बताया जिसमें से एक वाटर पम्प नारंगी रंग का जिसपर अंग्रेजी में MOASIS कम्पनी एक HP 2830 RPM लिखा है । जिसे वादी ने अपना होना तथा दो वाटर पम्पो पर क्रमशः अंग्रेजी में क्राम्पटन ग्रीव्ज लिमिटेड लिखा है । जिन्हे अवनीश सिंह ने देखकर पहचान कर अपने होना बताया अतः तीनो वाटर पम्पो को बाजफ्ता बतौर सबूत कब्जे में लेकर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखकर बोरी का मुँह बाँधकर सर्व मुहर किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा0द0वि0 की बढोत्तरी करते हुये आपचारी किशोर को बाजाफ्ता समय 18.00 बजे कारण गिरफ्तारी जुर्म धारा 379 /411 IPC बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया । दौरान गिरफ्तारी मानवाधिकार आयोग एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो एंव निदेर्शो का पालन किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- अपचारी किशोर निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0 91/2020 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
1-तीन अदद वाटर पम्प ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उ0नि0 नकी हैदर रिज्वी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2- हे0का0 अपरवल सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3- का0 अनूप कुमार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।