Breaking News

गम्भीरपुर पुलिस ने गैंगस्टर/गोवध अधिनियम के तहत दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-गम्भीरपुर।

प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मय हमराह रि0 का0 संतोष कुमार मिश्रा व रि0का0 स्वतंत्र कुमार के द्वारा मु0अ0सं0 73/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त  वसीम पुत्र मुतीन  निवासी सरसेना खालसा( पूर्वा) थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को समय करीब 7.10 बजे सैनिक ढाबा से पहले पुलिया पर पकड़ लिया गया | इसी क्रम में उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह सुनील कुमार के द्वारा मु0अ0सं0 32/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित अभियुक्त नूर आलम पुत्र अब्दुल अजीज ग्राम चिवटही थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ को समय करीब 10.10 बजे मुहम्मदपुर तिराहा से पकड़ लिया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही समस्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो को सम्बन्धित न्यायालय हेतु रवाना किया गया।  
विवरण गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण।

1- मु0अ0सं0 32/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित अभियुक्त नूर आलम पुत्र अब्दुल अजीज ग्राम चिवटही थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ।

2- मु0अ0सं0 73/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त वसीम पुत्र मुतीन  निवासी सरसेना खालसा( पूर्वा) थाना गम्भीरपुर आजमगढ़।

 अपराधिक इतिहास

अभियुक्त नूर आलम पुत्र अब्दुल अजीज ग्राम चिवटही थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
1- मु0अ0सं0 32/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ ।
2- मु0अ0सं0 53/20 धारा 188,269,511 भादवि व 3 महामारी अधि0 थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ ।

अपराधिक इतिहास।

अभियुक्त वसीम पुत्र मुतीन निवासी सरसेना खालसा( पूर्वा) थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
1- मु0अ0सं0 73/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ ।
2- मु0अ0सं0 120/19 धारा 3/5A/8 गो0नि0अधि0 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गम्भीरपुर,आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1- प्र0नि0 श्री विजय प्रताप सिंह  थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
2- रि0 का0 संतोष कुमार मिश्रा थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
3- रि0का0 स्वतंत्र कुमार थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
4- उ0नि0 श्री विजय प्रकाश  मौर्य थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
5- का0 सुनील कुमार थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़।



और नया पुराने