Breaking News

महराजगंज पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

थाना महाराजगंज

गिरफ्तारी 01 नफर अभियुक्त व बरामदगी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब।

प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में का0 उमेश यादव व का0 भानु प्रताप यादव मय ईगल मोबाईल के आज दिनांक 07.05.2020 को क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास ने सूचना दिया कि ग्राम देवारा जदीद नेता नगरी की तरफ से एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब लेकर बेचने के लिए आ रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर का0 भानुप्रताप यादव व का0 उमेश यादव मुखबीर के बताये स्थान पर पहुँचे, जहाँ पर 01 व्यक्ति खड़ा था तथा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे घेरकर उपरोक्त व्यक्ति को देवारा जदीद के पास ही पकड़ लिया गया । जिसने पूछने पर अपना नाम जयराम निषाद पुत्र श्यामा निषाद सा0 देवारा जदीद नेता नगरी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । आरक्षीगण द्वारा तलाशी लिया गया तो कब्जे से एक प्लास्टिक गैलेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ । कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार अभियुक्त जयराम निषाद उपरोक्त को 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा इसके विरुद्ध फर्द तैयार कर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 83/2020 धारा 60 एक्साइज एक्ट पंजीकृत किया गया । 
नाम-पता- अभियुक्त 

1. जयराम निषाद पुत्र श्यामा निषाद सा0 देवारा जदीद (नेता नगरी) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।

बरामदगी

एक प्लास्टिक गैलेन में कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब । 

गिरफ्तार करने वाली टीम

का0 उमेश यादव
का0 भानू यादव
और नया पुराने