Breaking News

आजमगढ़ रोडवेज बस स्टेशन पर विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से कुल 1439 प्रवासी मजदूर/यात्री आये।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 मई-- दिनांक 15 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक आजमगढ़ रोडवेज बस स्टेशन पर विभिन्न  प्रदेशों/जनपदों से कुल 1439 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर आने वाले प्रवासी मजदूर/यात्रियों में गुजरात से 176, मेरठ से 44, महाराष्ट्र से 268, दिल्ली से 220, पश्चित बंगाल से 24, हरियाणा से 261, पंजाब से 124, जम्मू से 13, गाजियाबाद से 176, चण्डीगढ़ से 20, झारखण्ड से 29, भुवनेश्वर/उड़ीसा से 2, नोएडा से 3, कासंगज से 3, सहारनपुर से 44, देहरादुन/उत्तराखण्ड से 1, झांसी से 1, मध्य प्रदेश से 6, वाराणसी से 2, राजस्थान से 1, इलाहाबाद से 1, आन्ध्र प्रदेश से 3, आगरा से 3, तेलंगाना से 12, सम्भल से 1 तथा बरेली से 1 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
इसी प्रकार दिनांक 15 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से दिनांक 16 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 1682 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें गुजरात से 373, महाराष्ट्र से 425, पंजाब से 276, हरियाणा से 223, दिल्ली से 50, तमिलनाडु से 52, तेलंगाना से 11, कर्नाटक से 01, राजस्थान से 18, मध्य प्रदेश से 05, गाजियाबाद से 222, गौतमबुद्ध नगर से 23, गोण्डा से 03 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
उक्त को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया। जहां पर उनका पूर्ण विवरण दर्ज कराया जायेगा। इसी के साथ ही तहसील स्तर से राशन किट उपलब्ध कराया जायेगा।

और नया पुराने