आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 मई-- अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व गुरू प्रसाद ने बताया कि आज दिनांक 17 मई 2020 को सुबह 6ः00 बजे पटियाला से कुल 1450 प्रवासी मजदूर/यात्री रलवे स्टेशन आजमगढ़ पर पहुॅचे। जिसमें 954 आजमगढ़ के तथा 496 अन्य जनपद के हैं। उक्त प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनको लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया। इसी के साथ ही उक्त सभी प्रवासी मजदूरों को उनके संबंधित तहसील के शेल्टर होम में भेजा गया है।