आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 मई-- प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम ने बताया कि दिनांक 16 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से दिनांक 17 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यांे/जनपदों से कुल 1369 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं।
जिसमें महाराष्ट्र से 277, गुजरात से 627, पंजाब से 126, हरियाणा से 128, दिल्ली से 74, राजस्थान से 03, तमिलनाडु से 30, तेलंगाना से 14, आन्ध्र प्रदेश से 01, केरल से 18, पं0 बंगाल से 06, चण्डीगढ़ से 01, अलीगढ़ से 23, गाजियाबाद से 28, बिजनौर से 03, लखनऊ से 05 व बुलन्दशहर से 05 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं।
उक्त को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया।